KALI CHALISA PDF

Pages : 7 Size : 507 KB Language : HINDI Downloads : 99125
DOWNLOAD
माँ काली चालीसा
॥ दोहा ॥
जयकाली कलिमलहरण,
महिमा अगम अपार ।
महिष मर्दिनी कालिका,
देहु अभय अपार ॥
॥ चौपाई ॥
अरि मद मान मिटावन हारी ।
मुण्डमाल गल सोहत प्यारी ॥1॥
 
अष्टभुजी सुखदायक माता ।
दुष्टदलन जग में विख्याता ॥2॥
 
भाल विशाल मुकुट छवि छाजै ।
कर में शीश शत्रु का साजै ॥3॥
 
दूजे हाथ लिए मधु प्याला ।
हाथ तीसरे सोहत भाला ॥4॥
 
चौथे खप्पर खड्ग कर पांचे ।
छठे त्रिशूल शत्रु बल जांचे ॥5॥
 
सप्तम करदमकत असि प्यारी ।
शोभा अद्भुत मात तुम्हारी ॥6॥
 
अष्टम कर भक्तन वर दाता ।
जग मनहरण रूप ये माता ॥7॥
 
भक्तन में अनुरक्त भवानी ।
निशदिन रटें ॠषी-मुनि ज्ञानी ॥8॥
 
महशक्ति अति प्रबल पुनीता ।
तू ही काली तू ही सीता ॥9॥
 
पतित तारिणी हे जग पालक ।
कल्याणी पापी कुल घालक ॥10॥
 
शेष सुरेश न पावत पारा ।
गौरी रूप धर्यो इक बारा ॥11॥
 
तुम समान दाता नहिं दूजा ।
विधिवत करें भक्तजन पूजा ॥12॥
 
रूप भयंकर जब तुम धारा ।
दुष्टदलन कीन्हेहु संहारा ॥13॥
 
नाम अनेकन मात तुम्हारे ।
भक्तजनों के संकट टारे ॥14॥
 
कलि के कष्ट कलेशन हरनी ।
भव भय मोचन मंगल करनी ॥15॥
 
महिमा अगम वेद यश गावैं ।
नारद शारद पार न पावैं ॥16॥
 
भू पर भार बढ्यौ जब भारी ।
तब तब तुम प्रकटीं महतारी ॥17॥
 
आदि अनादि अभय वरदाता ।
विश्वविदित भव संकट त्राता ॥18॥
 
कुसमय नाम तुम्हारौ लीन्हा ।
उसको सदा अभय वर दीन्हा ॥19॥
 
ध्यान धरें श्रुति शेष सुरेशा ।
काल रूप लखि तुमरो भेषा ॥20॥
 
कलुआ भैंरों संग तुम्हारे ।
अरि हित रूप भयानक धारे ॥21॥
 
सेवक लांगुर रहत अगारी ।
चौसठ जोगन आज्ञाकारी ॥22॥
 
त्रेता में रघुवर हित आई ।
दशकंधर की सैन नसाई ॥23॥
 
खेला रण का खेल निराला ।
भरा मांस-मज्जा से प्याला ॥24॥
 
रौद्र रूप लखि दानव भागे ।
कियौ गवन भवन निज त्यागे ॥25॥
 
तब ऐसौ तामस चढ़ आयो ।
स्वजन विजन को भेद भुलायो ॥26॥
 
ये बालक लखि शंकर आए ।
राह रोक चरनन में धाए ॥27॥
 
तब मुख जीभ निकर जो आई ।
यही रूप प्रचलित है माई ॥28॥
 
बाढ्यो महिषासुर मद भारी ।
पीड़ित किए सकल नर-नारी ॥29॥
 
करूण पुकार सुनी भक्तन की ।
पीर मिटावन हित जन-जन की ॥30॥
 
तब प्रगटी निज सैन समेता ।
नाम पड़ा मां महिष विजेता ॥31॥
 
शुंभ निशुंभ हने छन माहीं ।
तुम सम जग दूसर कोउ नाहीं ॥32॥
 
मान मथनहारी खल दल के ।
सदा सहायक भक्त विकल के ॥33॥
 
दीन विहीन करैं नित सेवा ।
पावैं मनवांछित फल मेवा ॥34॥
 
संकट में जो सुमिरन करहीं ।
उनके कष्ट मातु तुम हरहीं ॥35॥
 
प्रेम सहित जो कीरति गावैं ।
भव बन्धन सों मुक्ती पावैं ॥36॥
 
काली चालीसा जो पढ़हीं ।
स्वर्गलोक बिनु बंधन चढ़हीं ॥37॥
 
दया दृष्टि हेरौ जगदम्बा ।
केहि कारण मां कियौ विलम्बा ॥38॥
 
करहु मातु भक्तन रखवाली ।
जयति जयति काली कंकाली ॥39॥
 
सेवक दीन अनाथ अनारी ।
भक्तिभाव युति शरण तुम्हारी ॥40॥
॥दोहा॥
प्रेम सहित जो करे,
काली चालीसा पाठ ।
तिनकी पूरन कामना,
होय सकल जग ठाठ ॥